आपको पता ही होगा की वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार ने गाय के कटान पर बैन लगाया हुआ है। जिसकी बजह से जितने भी बूचड़खानों में पहले गाय जाती थी, उन सभी पर रोक लग गयी है।
इसके चलते गाय और उसके बछड़े की कीमत में भी तेजी से कमी आई है। इस समय गाय और उसके जीव उत्तर प्रदेश के गली-मोहल्ले में यूँ ही घूमते हुए नज़र आते हैं।
हालांकि, सरकार उनके लिए गौशाला का निर्माण कार्य तेजी से कर रही है लेकिन, फिर भी इंटरनेट पर इससे संबन्धित फनी वीडियो काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं।
गाय बनें हैं 2 लड़के –
इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा देखी जाने वाली इस वीडियो में आप देख सकते हैं की, दो लड़के बड़े ही फनी अंदाज में गाय का रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है की, गाय का सड़कों पर किस तरह का वर्ताव रहता है।
गाय जब सड़क पर होती हैं तो उन्हें लोग किस तरह से हटा रहे हैं, किस तरह गाय आपस में लड़ रही हैं। वीडियो को केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।
लोगों ने पसंद की वीडियो –
वीडियो लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई की, मात्र कुछ ही दिनों में वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए। वीडियो को अबतक साढ़े चार लाख से ज्यादा बार शेयर किया गया। वीडियो को देखकर केवल उत्तर प्रदेश वाले लोग ही अच्छे से रिलेट कर सकते हैं।
गाय रूलिंग पार्टी से है –
वीडियो के कमेंट में उत्तर प्रदेश के लोग ही सबसे ज्यादा फनी कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है की, ध्यान से, गाय रूलिंग पार्टी से है। कमेंट सेक्शन में एक यूजर का कमेंट है की, “Every sec is enjoyable 😂”
गौ माता की स्तिथी बताने वाली इस फनी वीडियो को @prabhat_gopi इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो इतना ज्यादा रिलेटेबल है की वीडियो को एक बार देखने से मन नहीं भरता।