साईकिल चलाने का गजब तरीका, सिर पर गठरी और साईकिल चला रहा लड़का, गजब है भैया

लड़के और लड़की की तुलना लोग अलग-अलग क्षेत्र में अक्सर लोग करते ही रहते हैं लेकिन, इस वीडियो में एक बड़ी ही हँसी ला देनी वाली तुलना की गई है। वीडियो में लड़का और लड़की दोनों को एटीट्यूड में साईकिल चलाते देखा जा सकता है।

अक्सर लोग पढ़ाई, अमीरी आदि चीजों में लड़का-लड़की की तुलना करते हैं जो बड़ी ही सीरियस होती हैं लेकिन, इस तुलना में लड़के को देखकर तो किसी को भी हँसी आ जाए।

लड़का-लड़की के साइकिल स्टंट –

वीडियो के शुरुआत में लड़की बड़े ही एक्शन में साइकिल चला रही है और मिनी मेट्रो के सामने से कट मारती हुई निकलती है। इसके बाद लड़के को एक्शन में साईकिल चलाते हुए दिखाया जाता है, जिसको देखकर तो हँसी ही आ जाती है क्योंकि, लड़के ने साईकिल चलाते वक्त अपने दोनों हाथ छोड़े हुए हैं।

उसने हाथों से सिर पर रखी भारी गठरी को पकड़ा हुआ है। लड़का 1 sec के लिए भी साइकिल का हैंडल नहीं पकड़ रहा है। लड़का मौड़ पर भी हाथ को नीचे नहीं ला रहा है।

वीडियो को मिले खूब सारे व्यूज –

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @okkarttik नाम के इंस्टा अकाउंट ने पब्लिश किया। जिसके बाद वीडियो ने बहुत अच्छी रीच पाई। आपको बता दें की इस वीडियो को अब तक 24 मिलियन लोग देख चुके हैं। इसपर अभी तक 30 लाख से ज्यादा लाइक्स और 20 लाख से ज्यादा शेयर मिल चुके हैं।

Boys always tyfaani –

लोगों ने वीडियो पर अलग-अलग तरह के कमेंट किए हुए हैं। एक यूजर ने लड़कों को तूफानी बताया जबकि दूसरे यूजर ने लिखा की, “भाई मेरा हैवी ड्राइवर 😂” पूरे कमेंट सेक्शन में देखें तो लड़कों ने खुद ही अपने तारीफों के पूल बांधे हुए हैं।

वैसे इस तरह से साइकिल चलाना बहुत ज्यादा गलत है लेकिन, क्या आपने कभी इस तरह से हाथ छोड़कर साईकिल चलाई है?

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाएं? (यही 100% कारगर तरीके हैं) एलन मस्क अब नहीं रहेंगे सबसे बड़े अमीर? नंबर 1 पर कौन? Pawan Singh New Song ने जीत लिया दिल, मिले लाखों व्यूज