छोटे बच्चे को शेखचिल्ली की कहानियाँ सुनाई जाती हैं। जब हम छोटे थे तब हम सभी ने कभी न कभी ऐसी कहानियाँ सुनी हैं की, एक व्यक्ति दिमाग से बिल्कुल खाली होता है, उसकी प्रत्येक हरकत अलग तरह की होती है।
लोग उसकी ऐसी हरकतों से ही समझ जाते हैं की, वह कम दिमाग का व्यक्ति है। ऐसे व्यक्ति की कहानियाँ बचपन में हमें खूब हँसाती थी। लेकिन आज सोशल मीडिया के दौर में लोग इन कहानियों को वीडियो के रूप में बना रहे हैं, जिनको देखकर हँसी नहीं रूकती।
2024 का शेखचिल्ली है ये इंसान –
Page Contents
वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पेड़ की उसी साखा को काट रहा है, जिसपर वह बैठा है। वह खुद के गिरने की परवाह किए बिना डाली पर बैठा हुआ तेजी से आरी चला रहा है।
उसके बाद व्यक्ति डाली पर कूदता है ताकि, उसे काटने में और मेहनत न करनी पड़े। जैसे ही वह शाखा पूरी तरह टूट जाती है तो, व्यक्ति आरी सहित धड़ाम से जमीन पर आ गिरता है।
वीडियो देखकर लोग हँसी नहीं रोक पा रहे –
ये घटना कहानी में तो ज्यादतर लोगों ने सुन रखी है लेकिन, वीडियो में बहुत कम लोगों ने इस तरह देखा है। जिसकी बजह से वीडियो को लोगों ने जमकर शेयर और लाइक किया है।
वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लगभग 5 लाख लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। वीडियो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आई जिसे इंस्टा पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
इस वीडियो को @sanideval_sharma इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद वीडियो बहुत ही कम समय में वायरल हो गई।
वीडियो को ध्यान से देखा तो पता चला –
लोगों ने वीडियो को ध्यान से देखने में गलती कर दी। पहली नजर में तो लगता है की वह जिस डाल पर बैठा है, उसी को काट रहा है लेकिन ऐसा नहीं है। व्यक्ति सही डाली पर बैठा हुआ है लेकिन, शाखा के कटने पर झटके के कारण व्यक्ति नीचे गिर जाता है।
व्यक्ति को कार्टून बता रहे लोग –
जिन लोगों ने वीडियो को ध्यान से नहीं देखा वे व्यक्ति की मजाक बनाते हुए उसे कार्टून और कलयुगी कालिदास बता रहे हैं। कुछ लोग इन्हें शेखचिल्ली बोल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है की, “no brain but pain”