Viral Video: इतनी मेहनत से बनाई थी रोटी, कुछ ऐसा हुआ की खिसिया गया लड़का

रुमाली रोटी तो सभी को पसंद होती है। उससे भी ज्यादा पसंद आता है उसको बनाने का प्रोसेस। जब रुमाली रोटी को बनाने वाला व्यक्ति रोटी को हवा में तेजी से उछालता है तो, आसपास खड़े सभी लोगों की नज़र हवा में उड़ती और गोल-गोल घूमती हुई उस रोटी पर होती है।

जब रोटी हवा में उड़कर आने के बाद कुक के हाथों में वापस आ जाती है तो, लोग इस चीज को बड़े ही आश्चर्य के देखते हैं। लेकिन कई बार जैसा हम सोचते हैं जरूरी नहीं है की वैसा ही हो। प्रकृति कुछ फैसले करने का अधिकार अपने पास रखती है।

खिसिया गया लड़का –

वीडियो को इंस्टाग्राम पर पब्लिश किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है की एक लड़का सड़क के किनारे अपनी फ़ूड कार्ट पर रोटी बना रहा है और जब वह उसे हवा में उछालता है तो, रोटी हवा में उड़ती तो है लेकिन, वापस नहीं आती। पेड़ मे उलझी इस रोटी को देखकर लड़का खिसिया जाता है।

इसके बाद लड़का अपना हाथ फ़ूड कार्ट के ऊपर तेजी से पटकता है। लोगों ने इस वीडियो को एक अलग ही तरीके से देखा और कमेंट में इसके खूब मजे लिए।

होर मारलो स्टाइल 😂-

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग इस वीडियो पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है की, “😂😂😂😂😂hor marlo styl😂😂” जबकि दूसरे यूजर इसको हेलीकॉप्टर शॉट और कोई इसको “मोये-मोये” कहकर मजे ले रहा है।

वीडियो को मिले 3 मिलियन लाइक्स –

जिस समय आर्टिकल लिखा जा रहा है, यह वीडियो 2.8 मिलियन मतलब 28 लाख लाइक्स पा चुकी है। इसके बाद भी लाइक्स का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। वीडियो को लगभग साढ़े सात लाख बार शेयर किया गया है और वीडियो इस समय भी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी रीच पा रही है।

जैसा की वीडियो को देखकर पता चलता है की वीडियो इंडिया का नहीं है। वीडियो को @reelsyemegim नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस अकाउंट पर और भी 600 से ज्यादा पोस्ट्स हैं, जिनपर भी मिलियन्स में व्यूज हैं।

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाएं? (यही 100% कारगर तरीके हैं) एलन मस्क अब नहीं रहेंगे सबसे बड़े अमीर? नंबर 1 पर कौन? Pawan Singh New Song ने जीत लिया दिल, मिले लाखों व्यूज