पवन सिंह के ऐसे पाँच धाँसू गाने, जिनके सामने फेल हैं हिंदी गाने। देखिए एकदम बबाल सॉन्ग्स

Pawan Singh Top 5 Songs: देखिए पवन सिंह के ऐसे 5 गाने, जिनको करोड़ों लोग देख चुके हैं। इन गानों के सामने तो हिंदी गाने भी फीके पड़ जाते हैं। आखिर पावर स्टार वैसे ही थोड़ी हैं पवन सिंह।

आजकल भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह छाए हुए हैं, जब भी उनका कोई गाना या फिल्म आती है तो करोड़ों लोग सबसे पहले उसे देखने के लिए उत्सुक रहते हैं।

पवन सिंह ने जब एक सिंगर के रूप में शुरुआत की थी तो, लोगों से उन्हें खूब प्यार मिला इसके बाद वे एक्टिंग करने लगे तो, आज एक्टिंग से भी वे करोड़ों लोगों के दिल पर राज करते हैं।

pawan singh ke 5 bhojpuri gaane, pawan singh ke hit bhojpuri songs, pawan singh,

यूट्यूब पर जब उनका कोई भी गाना आता है तो उसे छप्परफाड़ व्यूज मिलते हैं। पवन सिंह के फैंस उनसे इतना प्यार करते हैं की, पवन सिंह अब चुनाव भी लड़ने वाले हैं। आइये इन बातों को साइड रखते हैं और जानते हैं कौन-कौन से हैं वे पाँच भोजपुरी गाने –

“हरी हरी ओढ़नी” सॉन्ग –

ये गाना 4 नवंबर को यूट्यूब पर आया था लेकिन, इसके व्यूज आज भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसमें पवन सिंह और डिम्पल सिंह ने हरे कपड़े पहनकर जो डांस किया है, लोगों को खूब पसंद आया।

“पवन सिंह” और “अनुपमा यादव” दोनों ने मिलकर इस गाने को इतने अच्छे तरह से गाया की लोग यह गाना बार-बार देख रहे हैं। इस बजह से इस गाने पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज (303 मिलियन) से भी ज्यादा मिल चुके हैं।

DRS Music चैनल पर पब्लिश इस गाने को 19 लाख लाइक्स मिल चुके हैं जो अभी भी बढ़ रहे हैं।


“लूलिया का मांगेले” गाना –

कुछ लोग इस तरह के गानों पर थोड़े नाराज हो जाते हैं लेकिन, पवन सिंह अपनी ऑडियंस के लिए गाने चुनते हैं। उन्हें पता है की कौन-सा गाना हिट होगा कौन-सा नहीं। इस गाने को भी उनके नौजवान फैंस ने खूब सराहा।

यह गाना एक से लगभग 6 साल पुराना है लेकिन, आज भी लोग इसे सुनना नहीं छोड़े हैं। इस गाने पर अब तक 161 मिलियम से अधिक व्यूज आ चुके हैं। मानना पड़ेगा की Pawan singh और Hunny B ने इस गाने को बहुत ही बढ़िया गाया है।


“राजा जी के दिलवा” सॉन्ग –

3 मिनट के इस गाने का म्यूजिक आपको और सबसे हटकर लगेगा। गाने में पवन सिंह की आवाज और एडिटिंग भी कमाल की है। गाना सुनके ही पता चलता है की पवन सिंह और शिवानी सिंह ने इस गाने को पूरे मन से गाया है।

गाने में पवन सिंह बहुत ही साधारण ड्रेस धोती-कुर्ता में नज़र आए तो, ऑडियंस को उनका ये अलग लुक काफी पसंद आया।

गाना पब्लिश होने के नौ महीने बाद ही 166 मिलियन व्यूज प्राप्त कर चूका है। DRS Music यूट्यूब चैनल पर इस गाने को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। आप भी जरूर सुनिए ये गजब का गाना।


धनिया ए जान –

“धनिया इ जान” को लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया की, गाना मात्र 4 महीने में ही 140 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाने को बड़े ही बढ़िया अंदाज में गाया है।

Usha Films यूट्यूब चैनल ने इस गाने को पब्लिश किया है और अब तक इस गाने पर साढ़े नौ लाख से ज्यादा लाइक्स बटोर चूका है। गाने के कमेंट में लोगों ने पवन सिंह की जमकर तारीफ़ की है, उनके सभी पुराने फैंस उनकी आवाज के दीवाने हैं।


“राजा जी” गाना –

इस गाने को UP, बिहार में विवाह-शादी में DJ पर खूब चलाया जाता है और लोग जमकर इस गाने पर डांस करते हैं। आस्था सिंह ने भी इस गाने में कमाल का काम किया है, बैडरूम में दोनों का जबरदस्त डांस ऑडियंस को काफी पसंद आया।

पवन सिंह के साथ इस गाने को शिवानी सिंह ने बहुत सुन्दर आवाज दी है। इसी बजह से गाना इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ की केवल सार महीने में गाने को 127 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चूका है।

पवन सिंह के सभी सॉन्ग की तरह ही इस सॉन्ग के कमेंट बॉक्स में भी, लोगों ने पवन सिंह की आवाज की जमकर तारीफ़ की है। आप भी सुनिए ये कमाल का गाना।

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाएं? (यही 100% कारगर तरीके हैं) एलन मस्क अब नहीं रहेंगे सबसे बड़े अमीर? नंबर 1 पर कौन? Pawan Singh New Song ने जीत लिया दिल, मिले लाखों व्यूज