पवन सिंह को 2019 में BJP ने दिया था धोखा, इस बार जरूर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का वो नाम है, जिसे किसी परिचय की जरुरत नहीं है। उन्हें एक एक्टर के रूप में और एक सिंगर के रुप में लोग खूब पसंद करते हैं। इसी प्यार की बजह से पवन सिंह राजनीति में कदम रखने का प्लान बना चुके हैं और उनके द्वारा बताया गया की, वे लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी कर रहे हैं।

किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव –

“बिहार तक” को दिए एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने बताया की वे आज से नहीं बल्कि, पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। आपको बता दें की पवन सिंह अभी कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी में आए नितीश कुमार जी से भी मिलने गए थे। उसी समय से चर्चा शुरू हो गई थी की, कहीं न कहीं पवन सिंह का रुख राजनीती में कदम रखने की तरफ है।

उन्होंने बताया की पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में उनको BJP के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया गया था और पवन सिंह इसके लिए तैयार भी हो गए थे लेकिन, उनको खुद भी नहीं पता चला की उंनका नाम कब लिस्ट से काट दिया गया।

BJP से टिकट नहीं मिला तो….

एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने बताया की इस बार जनता हमें सांसद बनाना चाहती है। उन्होंने कहा की ”किस पार्टी से लड़ेंगे और कौन से क्षेत्र से लड़ेंगे, ये अभी हमने तय नहीं किया।” यह बात तो पूरी तरह से तय है की इस बार पवन सिंह को BJP या अन्य कोई पार्टी टिकट दे या न दे, पवन सिंह चुनाव जरूर लड़ेंगे। फिर भी पवन सिंह की पहली पसंद BJP ही है।

अभिनेता से नेता तक का सफर –

पवन सिंह ने कहा की “हमारी ऑडियंस मेरे लिए भगवान है”, उनको इसी ऑडियंस ने सिंगर बनाया, इसी ऑडियंस ने प्यार दिया तो पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का प्रसिद्ध अभिनेता बना दिया और लोगों के कहने पर ही पवन सिंह अभिनेता से नेता बनने के रास्ते पर निकल पड़े हैं।

जनता से माँगा आशीर्वाद –

सोशल मीडिया के माध्यम से पवन सिंह ने अपनी ऑडियंस से आशीर्वाद माँगा है, उनका कहना है की वे ऑडियंस की मर्जी से ही राजनीति में कदम रख रहें हैं।

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाएं? (यही 100% कारगर तरीके हैं) एलन मस्क अब नहीं रहेंगे सबसे बड़े अमीर? नंबर 1 पर कौन? Pawan Singh New Song ने जीत लिया दिल, मिले लाखों व्यूज