मम्मी! मोदी जी मिल गए, मोदीजी जी के हमशक्ल की वीडियो वायरल, 10 करोड़ व्यूज

आपने हमशक्ल मूवीज में तो देखे ही होंगे। क्या कभी सचमुच में किसी व्यक्ति के हमशक्ल हो देखा है? दुनिया में बहुत सारे प्रसिद्ध व्यक्तियों के हमशक्ल अक्सर सोशल मीडिया पर व्यूज बटोरते रहते हैं।

अभी कुछ समय पहले उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का हमशक्ल और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का हमशक्ल भी काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर छाया हुआ था।

ये देखिए मोदी जी का हमशक्ल –

दोस्तों क्या आपने मोदी जी के हमशक्ल को देखा है। नहीं देखा तो नीचे दी गई वीडियो देखिए जिसमें मोदी जी का हमशक्ल दिखाया गया है।

वीडियो के बैकग्राउंड से पता चलता है की वीडियो लालकिले का है, जिसमें एक लड़का मोदी जी जैसे दिखने वाले व्यक्ति के साथ वीडियो बनाता दिख रहा है और नकली मोदी जी से हाथ भी मिला रहा है।

सच बताना, एक बार को तो इस व्यक्ति को दूर से देखने पर आप भी इनको मोदी जी ही समझ बैठोगे।

वीडियो को देख चुके हैं 106 मिलियन लोग –

इस वीडियो को struggling_boy07 ने “Mammy Modi ji mil gai😍” कैप्शन के साथ अपलोड किया है। वीडियो जब से इंस्टाग्राम पर आई थी, तब से वीडियो के व्यूज थमने का नाम नहीं ले रहे थे। आपको जानकार हैरानी होगी की, यह वीडियो अब तक इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ व्यूज से भी ज्यादा प्राप्त कर चुकी है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर 94 लाख लोगों ने लाइक किया और 30 लाख लोगों ने शेयर भी किया। वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों ने जमकर फनी कमेंट किए हुए हैं।

लोगों ने कहा सस्ता मोदी जी –

वीडियो के कमेंट बॉक्स में देखा तो कुछ पता चला की कुछ लोग तो सच में इस इंसान को मोदी जी समझ बैठे थे। जबकि कुछ लोग इन्हें देखने के बाद आश्चर्यचकित नजर आ रहे थे। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है की, “sastaa modi jiii 🤣” जबकि एक और यूजर ने इन्हें मजाक-मजाक में मोदी जी का दूसरा भाई बताया।

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाएं? (यही 100% कारगर तरीके हैं) एलन मस्क अब नहीं रहेंगे सबसे बड़े अमीर? नंबर 1 पर कौन? Pawan Singh New Song ने जीत लिया दिल, मिले लाखों व्यूज