मेरे पापा ने दहेज़ में दी है बाइक, लड़की के स्टंट का वीडियो मचा रहा तहलका, आप भी देखिए

सोशल मीडिया की फनी वीडियो में अक्सर लड़कियों को पापा की परी कहकर चिड़ाया जाता है। कुछ लड़कियों ने भी कहीं न कहीं इसको एक्सेप्ट करना शुरू कर दिया है की, उनकी ड्राइविंग कहीं न कहीं उतनी अच्छी नहीं है।

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह लड़की, उन सभी की बातों को गलत साबित करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर पब्लिश किया गया है, जिसके बाद वीडियो तेजी से लोगों की इंस्टा फीड तक पहुँच रही है।

लड़की दिखा रही बाइक पर स्टंट –

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है की लड़की ने दुल्हन के कपड़े पहने हुए हैं और बाइक चलाती हुई स्टंट कर रही है। लड़की बाइक को बड़ी ही निडर होकर गोल-गोल घुमा रही है और वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है की, “mere papa ne dahej me di hai to main hi chalaungi”

ये ऐटीट्यूड आया लोगों को पसंद –

लड़की का ऐसा आत्मविश्वास लोगों को अच्छा लग रहा है, जिसकी बजह से वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 16 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में कमेंट सेक्शन ऑफ किया हुआ है ताकि, गलत कमेंट करने वालों को मुँह खोलने का मौका न मिले।

वीडियो को अब तक ७ लाख से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं और जमकर इसे अपने व्हाट्सप्प स्टेटस पर भी लगा रहे हैं। यह वीडियो किस जगह का है, इसके बारे में सटीक जानकारी मौजूद नहीं है।

वीडियो को @i.meme.r नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। इसके अलावा इस वीडियो को और भी अकाउंट पर पब्लिश किया गया है।

वीडियो हो सकती हैं फेक –

संभावना यह भी है की वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की, लड़की न हो बल्कि लड़के ने मेकअप करके लड़की वाला लुक लिया हो। चूंकि वीडियो में लड़की का फेस इतना साफ़ नहीं दिख रहा है, जिस बजह से हम इसके बारे में ज्यादा जानकारीनहीं जुटा पाएं हैं। वैसे आपकी इस वीडियो वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया है, हमें कमेंट में बताना न भूलें।

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाएं? (यही 100% कारगर तरीके हैं) एलन मस्क अब नहीं रहेंगे सबसे बड़े अमीर? नंबर 1 पर कौन? Pawan Singh New Song ने जीत लिया दिल, मिले लाखों व्यूज