इस मजदूर की मजदूरी देखकर लोगों ने लगाए ठहाके, कहा इसकी आधी दिहाड़ी काट लेनी चाहिए

पहले मजदूर परेशान रहता था और उसे कोई काम नहीं देता था। काम मिलता भी था तो बड़ी ही मेहनत करनी होती थी और पैसे बहुत कम मिलते थे। लेकिन अब समय बदल चूका है।

आज मालिक मजदूर के पीछे-पीछे घूमता है और मुँह माँगे पैसे भी देने के लिए तैयार रहता है। अब मजदूर किस तरह मौज से काम करते हैं, यह इस वीडियो को देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं।

हार्ड वर्क नहीं स्मार्ट वर्क –

वीडियो में दिख रहा की एक मिस्त्री साहब दीवार की चिनाई में लगे हुए हैं। उनसे कुछ दूरी पर खड़े 2 मजदूरों में से एक मजदूर ईटों की ट्रॉली लेकर खड़ा है जबकि, दूसरा मजदूर झूला-झूलते हुए मिस्त्री साहब को ईंटे पकड़ा रहा है।

वैसे तो ट्रॉली को दीवार के पास भी लेकर जाया जा सकता था। इसमें मजदूर झूला-झूलने के भी मजे ले रहा है और काम भी कर रहा है। दिन के अंत में इस मजदूर को इस तरह झूला झूलने के पैसे भी मिलेंगे।

वीडियो को मिले लाखों लाइक्स –

लोगों को मजदूर का यह स्मार्ट वर्क पसंद आया और लोगों ने इस वीडियो को जमकर लाइक किया। इस समय वीडियो ४ लाख 72 हजार लाइक्स का आकड़ा पार कर चुकी है। वीडियो को आठ लाख से ज्यादा शेयर भी मिले हैं। वीडियो के वायरल होने की बजह इस वीडियो में इस्तेमाल हो रहा, बैकग्राउंड म्यूजिक भी है।

दीवार मत तोड़ देना –

लोग कमेंट में मजाक करते हुए लिख रहे हैं की, कहीं झूला झूलने के चक्कर में दीवार से टकराकर दीवार ही मत तोड़ देना। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया की, “इनकी आधी दिहाड़ी काट लेना चाहिए झूले का पैसा भी तो लगेगा 😂”

आपको बता दें की इस वीडियो को @umesh_kushwah_1 इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसको लोगों ने खूब प्यार दिया।

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाएं? (यही 100% कारगर तरीके हैं) एलन मस्क अब नहीं रहेंगे सबसे बड़े अमीर? नंबर 1 पर कौन? Pawan Singh New Song ने जीत लिया दिल, मिले लाखों व्यूज