लोग अलग-अलग तरह के हेयरकट कराना पसंद करते हैं। हर व्यक्ति खुद का स्टाइल थोड़ा यूनिक बनाने की धुन में लगा हुआ है और कुछ अलग ट्राय कर रहा है। ऐसी बहुत सारी हेयर कटिंग की वीडियो इंटरनेट पर मौजूद है, जिन्हें देखकर हँसी को काबू करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
ऐसी ही एक वीडियो “hair cut 2024 ” कैप्शन के साथ अपलोड की है, जिसमें अलग-अलग हेयरकट ही नहीं बल्कि, अलग-अलग तरीके से हेयरकट किए जा रहे हैं, इस फनी रिएक्शन रील को लोगों ने काफी पसंद किया है।
2024 के खतरनाक कट –
वीडियो में सबसे पहला दिख रहा शख्स यह इन सभी तरीकों से किए जा रहे कट्स को देखकर हैरान रह जाता है। वीडियो में सबसे पहले वह विलेड से कनौती बनाते हुए देखता है उसके बाद एकसाथ कई कैंचियों की मदद से बालों की कटिंग देखकर हैरान हो जाता है।
उसके बाद लड़की के सर पर घोड़े का मुँह और लड़के के सर पर लिखा धोखेबाज शब्द देखकर तो हँसी ही निकल जाती है। इसी के साथ बालों की कैप कटिंग भी देखने लायक थी।
रिएक्शन वीडियो को मिले अच्छे व्यूज –
वीडियो में दिख रहा शख्स का रिएक्शन इन सभी कटिंग को देखकर काफी फनी था। जिसके चलते वीडियो को 102 मिलियन व्यूज मिले और 14 लाख लोगों ने इसे लाइक किया।
वीडियो को अब तक 28 लाख शेयर मिल चुके हैं। लोग वीडियो के कमेंट में अलग-अलग तरीके से हँसने वाले कमेंट करने में लगे हुए हैं।
दुनिया में कैसे-कैसे इंसान हैं –
एक यूजर ने हैरानी में कमेंट किया है की, दुनिया में कैसे-कैसे इंसान हैं? कोई बार्बर को जल्लाद बता रहा है तो कोई लिखा रहा की, “मेरी तो हँसी रुक ही नहीं रही 😂😂😂😂” वीडियो पर बहुत सारे दूसरी भाषाओँ के कमेंट्स भी हैं, क्योंकि यह वीडियो केवल भारत ही नहीं बल्कि, दुनिया के अलग-अलग देशों के लोगों को भी फनी लगी।