ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की याद नहीं आती, बार-बार दोस्त को गिराया तो वीडियो वायरल हो गई

दोस्ती बहुत बढ़िया चीज है। अगर आपके पास अच्छे दोस्त हैं तो, आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी चुटकियों में पार कर जाओगे लेकिन, एक खराब दोस्त एक बहुत बुरे दुश्मन से भी बुरा है क्योंकि, उसके बारे में आप यह नहीं जानते हैं की वह कब धोखा देगा?

लड़कों के ज्यादातर दोस्त केवल हवाबाजी करने वाले ही होते हैं, जो केवल मस्ती के लिए साथ में रहते हैं। जब मौका मिलता है तो आपकी टाँग खींचने लगते हैं और जब मौका मिलता है तो आपसे दोस्ती निभाने लगते हैं।

ऐसा इस वायरल वीडियो में देखने को मिला, जिसमें एक लड़के का दोस्त उसे बार-बार नीचे गिराकर आनंद ले रहा है।

कुर्सी को हिला रहा है दोस्त –

वीडियो में देखा जा सकता है की शादी अथवा किसी अन्य चीज का समारोह है और टेंट के अंदर जोर-जोर से गाना चल रहा है। जब एक लड़का उस गाने पर नाँचने के लिए कुर्सी पर खड़ा होता है तो, उसका एक साथी उसकी कुर्सी को गिरा देता है।

इसके बाद कुर्सी पर खड़ा लड़का धड़ाम से नीचे गिरता है। वीडियो में 2 बार ऐसा होता है, जिसमें कुछ पास खड़े लड़के हँसते हुए उसे उठाते भी हैं। कुर्सी पर नाचने वाला लड़का शायद नशे में भी हो सकता है, जिसके साथ के लड़के उसको बार-बार गिराकर आनंद ले रहे हैं।

लाखों की संख्या में आए लाइक्स –

इंस्टाग्राम पर पब्लिश होने के बाद वीडियो इंस्टा पर तेजी से वायरल हुई। इस समय जब इस आर्टिकल को लिख रहे हैं, इस रील पर सात लाख चालीस हजार लाइक्स हो चुके हैं। जबकि लगभग 5 लाख बार इस फनी वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को @lalittomar4200 नाम के अकाउंट ने अपलोड किया है।

कमेंट में पागल बता रहे हैं यूज़र्स –

जो लड़का बार बार कुर्सी को हिलाकर डांस कर रहे लड़के को गिरा रहा है, लोग उसे पागल बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है की, “Not a real friend”. सभी अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं और बार-बार कुर्सी गिराने वाले लड़के को ही गलत बता रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाएं? (यही 100% कारगर तरीके हैं) एलन मस्क अब नहीं रहेंगे सबसे बड़े अमीर? नंबर 1 पर कौन? Pawan Singh New Song ने जीत लिया दिल, मिले लाखों व्यूज